लाल साड़ी वाली फोटो ...
एक हाथ में beer है दूसरे में मोबाइल और सामने लैप्टॉप में तुम्हारी लाल साड़ी वाली फ़ोटो! लग रहा अब किसी चखने की ज़रूरत नही है! अकेले पीने की आदत नही है पर आज अकेले ही थे के तुम्हारी फ़ोटो ओपन कर ली! अपने साथ तुम्हारी तस्वीर देख के लगता है जैसे अंधे के हाथ बटेर लग गया हो! प्यार हो गया है तुमसे! ख़तरनाक वाला! तुमसे दूर रहते हैं पर तुम्हारे पास ही रहते हैं! काम कुछ भी करें दिमाग़ में तुम ही घूमती रहती है! क्यों हो तुम इतनी अच्छी? क्यों हो तुम इतनी सिंपल? गए थे कल लखनऊ हमें पता है तुमको हमारी पसंद के झूमके नहीं पसंद पर हमको अच्छे लगे तो ले लिए! हमें लगा तुम्हारे कानों में जँचेगा ये! लेकर आएँगे जब मिलेंगे तुमसे! पहनना न पहनना वो तुम्हारी इच्छा है! हमको जो भी अच्छा लगेगा लेते जाएँगे तुम्हारे लिए! हाँ बहुत बुरा वाला इश्क़ है तुमसे! ऐसे जैसे अपना नाम तुम्हारे बिना अधूरा लगता हो! आज तुम होती तो नशा सा होता! हर रात हर दिन हर पल ख़ुशनुमा सा होता! तुम मेरे साथ ख़ुश रहोगी या नही रहोगी ये तो नही पता पर हम बहुत ख़ुश रहेंगे ये जानते हैं हम! तुमको पा के पता चला दरसल हमें पसंद क्या क्या है! तुम्हारी ब...
Comments
Post a Comment